मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट जरूर करें

रमना : प्रखंड मुख्यालय स्थित मवि सिलिदाग एक के परिसर में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा उपायुक्त हर्ष मंगला उपस्थित थे. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है. पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में […]

रमना : प्रखंड मुख्यालय स्थित मवि सिलिदाग एक के परिसर में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा उपायुक्त हर्ष मंगला उपस्थित थे. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है. पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में औसत 67 प्रतिशत मतदान हुआ था. लेकिन रमना के कई मतदान केंद्रों पर औसत से भी काफी कम मतदान हुआ था.

इसलिए वह यहां के मतदाताओं को जगाने के लिए आये हैं. ताकि जिले का मतदान प्रतिशत पहले से बेहतर किया जा सके. उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में जिला प्रशासन ने 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके लिए सभी लोगों को 30 नवंबर को मतदान केंद्र पर जाकर अपने-अपने मत का प्रयोग करना आवश्यक है. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बारी-बारी से कई मतदाताओ से बातचीत भी की.
इस दौरान उन्होंने लोगों से चुनाव के दिन आधे घंटे का समय निकाल कर मतदान अवश्य करने की अपील की. अंत में उपस्थित मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ भी दिलायी गयी. कार्यक्रम को डीआरडीए निदेशक अनिल केलमेंट ओड़ेया एवं बीडीओ यशवंत नायक ने संबोधित किया. जबकि संचालन मेराल बीसीओ अजय कुमार शुक्ला ने किया. इसके पूर्व प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल ने ‘लोकतंत्र के महापर्व का गीत खुशी से गायेंगे, हम वोट देने जायेंगे, नई सरकार बनायेंगे…जैसे कई गीत प्रस्तुत किया.
साथ ही उन्होंने मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया. इस मौके पर थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद, मुखिया अखिलेश्वर पांडेय, विजय राम, रविंद्र पाल, योगेंद्र सिंह, राहुल कुमार, अरविंद कुमार, उदय राम सहित सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, सहिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >