गढ़वा : झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी सूरज प्रसाद गुप्ता ने गढ़वा व मेराल प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण किया. उन्होंने बताया कि आगामी 17 नवंबर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 12:00 बजे दिन में गढ़वा टाउन हॉल में मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
उन्होंने गढ़वा प्रखंड के नवादा,कल्याणपुर, नावाडीह, कोरावाडीह, पढुआ, बंका, सांगबरिया, भीमखांड आदि गांव में जनसंपर्क कर बाबूलाल मरांडी जी के कार्यक्रम में आने का न्योता दिया. मौके पर देवदास प्रजापति, मनोज कुमार गुप्ता, रामलाल भुइंहर,अजय चंद्रवंशी, प्रदीप कुशवाहा,योगेंद्र राम साथ में थे.
