किसान संघ की बैठक संपन्न

रमना : भारतीय किसान संघ गढ़वा जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को मड़वनिया पंचायत भवन के परिसर में आयोजित की गयी. बैठक के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से वंचित किसानों को लाभ दिलाने, जिले के सभी किसानों का भूमि संबंधित कागजात ऑनलाइन करने तथा फसल बीमा व सूखा […]

रमना : भारतीय किसान संघ गढ़वा जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को मड़वनिया पंचायत भवन के परिसर में आयोजित की गयी. बैठक के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से वंचित किसानों को लाभ दिलाने, जिले के सभी किसानों का भूमि संबंधित कागजात ऑनलाइन करने तथा फसल बीमा व सूखा राहत 2018 का भुगतान अविलंब किसानों के खाते में कराने की मांग जिला प्रशासन से की गयी. साथ ही सभी प्रखंडों में गोपाष्टमी पूजन करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय ने की.

बैठक में प्रखंडध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, ब्रह्मदेव पाल, रामप्यारे प्रजापति, विनोद कुमार द्विवेदी, गौरीशंकर तिवारी, दामोदर जयसवाल, जयराम पांडेय, जयंत सिंह, राधेश्याम पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >