स्नातक की छात्रा लापता तीन दिन बाद भी सुराग नहीं

गढ़वा : शहर के सहिजना निवासी अजय कुमार की 20 वर्षीय पुत्री गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय के स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति कुमारी पिछले तीन दिन से लापता है. उक्त छात्रा तीन दिन पूर्व एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में परीक्षा देने गयी थी, जो अभी तक नहीं लौटी है. इस मामले में लापता छात्रा के […]

गढ़वा : शहर के सहिजना निवासी अजय कुमार की 20 वर्षीय पुत्री गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय के स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति कुमारी पिछले तीन दिन से लापता है. उक्त छात्रा तीन दिन पूर्व एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में परीक्षा देने गयी थी, जो अभी तक नहीं लौटी है.

इस मामले में लापता छात्रा के पिता अजय कुमार ने 28 अगस्त को गढ़वा थाना में आवेदन देकर बेटी को खोजने की गुहार लगायी है. इसके बाद भी अभी तक पता नहीं चल सका है. अजय ने थाने में दिये आवेदन में कहा है कि 28 अगस्त को सुबह 10:00 बजे उनकी पुत्री सहिजना स्थित अपने आवास से प्रायोगिक परीक्षा देने नामधारीकॉलेज गयी थी. जब शाम पांच बजे तक वह वापस घर नहीं लौटी. तब खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर थाना पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री प्रीती कुमारी गोपीनाथ सिंह महिला कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >