पावर प्लांट चालू होने पर युवाअों को मिलेगा रोजगार

पावर प्लांट व रेल परिचालन को लेकर महारैली व सभा का आयोजन भवनाथपुर : भवनाथपुर में प्रस्तावित पावर प्लांट खुलवाने, मेराल भाया भवनाथपुर होते चोपन तक रेल परिचालन को लेकर अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बुधवार को भवनाथपुर पंसस सह युवा समाजसेवी चंदन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में केतार, खरौंधी एवं भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र […]

पावर प्लांट व रेल परिचालन को लेकर महारैली व सभा का आयोजन

भवनाथपुर : भवनाथपुर में प्रस्तावित पावर प्लांट खुलवाने, मेराल भाया भवनाथपुर होते चोपन तक रेल परिचालन को लेकर अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बुधवार को भवनाथपुर पंसस सह युवा समाजसेवी चंदन कुमार ठाकुर के नेतृत्व में केतार, खरौंधी एवं भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने तेल पियावन लाठी महारैली निकाली.
रैली में शामिल लोगों ने कर्पूरी चौक स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद भवनाथपुर मुख्य मार्ग होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. सभा को संबोधित करते हुए चंदन कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के वर्तमान सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण भवनाथपुर में प्रस्तावित तथा शिलान्यास किया हुआ पॉवर प्लांट और रेल परिचालन जैसी दो बड़े परियोजना अधर में लटक गया है.
अगर दो परियोजनाओं पर केंद्र और राज्य सरकार सकारात्मक पहल करती है, तो भवनाथपुर विस् क्षेत्र समेत पूरे प्रमंडल के पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकता है.उन्होंने कहा कि विधायक और सांसद यहां के बेरोजगार युवाओं और इस क्षेत्र के गरीब गुरबों को सिर्फ अपना वोट बैंक की तौर पर उनका इस्तेमाल करना चाहते हैं. कहा कि विकास पुरुष कहे जाने वाले वर्तमान विधायक अगर क्षेत्र में एक भी कारखाना खुलवाते तो आज इस क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार मिलता और बाहर कमाने जाने वालो की जान बच जाती.
कहा कि सांसद और विधायक की उपेक्षा के कारण भवनाथपुर विस् क्षेत्र सहित पूरा पलामू प्रमंडल के पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर है.कार्यक्रम के अंत में पंसस चंदन ठाकुर ने बीडीओ विशाल कुमार को राज्यपाल के नाम 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा, जिसमें मुख्य रूप से लोकसभा में पास बजट मेराल, भवनाथपुर होते चोपन तक रेलवे लाइन निर्माण, भवनाथपुर से डेहरी तथा भवनाथपुर से बरवाडीह तक पैसेंजर ट्रेन चलवायी जाये, भवनाथपुर स्थित बंद पड़े एशिया के सबसे बड़े क्रशर प्लांट को चालू कराना, सेल के खाली पड़े जमीन में शिलान्यास किया हुआ पावर प्लांट लगवाया जाये समेत अन्य मांग शामिल है. सभा को शशिभूषण दुबे, अखिलेश उरांव, वकील अंसारी आदि ने भी संबोधित किया.इस मौके पर मनोज कुमार, धीरेंद्र ठाकुर, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >