गढ़वा : बाजार करने निकले युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मौत

गढ़वा : गढ़वा शहर थाना क्षेत्र के गोवावाल खजूरी के पास मंगलवार को दिनदहाड़े एक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गयी. घटना सुबह 10 बजे की है. मृतक अबु हसन खान, पिता इकरामुद्दीन खान बाना मसूरिया के पिपरा गांव का रहने वाला है. यह बाहर प्लांट में काम करता था. एक सप्ताह पूर्व […]

गढ़वा : गढ़वा शहर थाना क्षेत्र के गोवावाल खजूरी के पास मंगलवार को दिनदहाड़े एक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गयी. घटना सुबह 10 बजे की है. मृतक अबु हसन खान, पिता इकरामुद्दीन खान बाना मसूरिया के पिपरा गांव का रहने वाला है. यह बाहर प्लांट में काम करता था. एक सप्ताह पूर्व ही घर आया था. इसकी शादी की बातचीत चल रही थी.

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इसको सुबह से ही किसी का कॉल आ रहा था. यह घर से यह बोलकर निकला था कि गैस कनेक्शन कराने जा रहे हैं. वह बाईक से घर से निकला था उसके साथ उसके बाईक पर एक अन्य युवक सवार था. बताया गया है उसने ही अबु को गोलियों से छलनी कर दिया.

अबू को दो गोली पीछे से, दो गोली सीने में और एक गोली सर में मारी गयी है. कयास लगाये जा रहे हैं कि इसके किसी दोस्त ने ही घटना को अंजाम दिया है. परिजन भी कुछ भी स्पष्‍ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. पुलिस आगे की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >