बांटने की बजाय कचरे में फेंक दी गयी एनीमिया की दवा

आयरन एंड फोलिक एसिड टैबलेट व सिरप बाल विकास परियोजना कार्यालय के कचरे में फेंकी हुई मिली मेराल : मेराल बाल विकास परियोजना कार्यालय को महिलाओं व किशोरियों के बीच वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया आयरन एंड फोलिक एसिड टेबलेट व सिरप कचरे के ढेर में फेंक दिया गया है. एनिमिया को दूर करने […]

आयरन एंड फोलिक एसिड टैबलेट व सिरप बाल विकास परियोजना कार्यालय के कचरे में फेंकी हुई मिली

मेराल : मेराल बाल विकास परियोजना कार्यालय को महिलाओं व किशोरियों के बीच वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया आयरन एंड फोलिक एसिड टेबलेट व सिरप कचरे के ढेर में फेंक दिया गया है. एनिमिया को दूर करने के लिए यह दवा सेविका व सहायिका के माध्यम से वितरित करना था. लेकिन इतनी महत्वपूर्ण दवा किशोरी व महिलाओं तक पहुंचाने के बजाय उसे बाल विकास कार्यालय सभागार में एक कोने में कचरे के रूप में फेंक दिया गया है.
तीन माह पहले मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग ने बाल विकास को एनीमिया पीड़ित किशोरी बालिकाओं व महिलाओं को पीने व खाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दवा उपलब्ध कराया गया था. उल्लेखनीय है कि मेराल परियोजना सहित पूरे जिले में खून की कमी से जूझनेवाली महिलाओं की संख्या है़ इसमें कुछ की मौत भी हो जाती है.
लेकिन खून बढ़ाने व एनिमिया दूर भागने के लिए कार्यशाला व बैठकों में बड़ी-बड़ी बातें की जाती है, लेकिन जब धरातल पर उसे उतारने की बात आती है, तो स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास परियोजना दोनों दवाओं को लाभुकों तक पहुंचाने के बजाय रद्दी में फेंक कर मजाक उड़ाने का काम करते है़.
अगस्त में एक्सपायर होनेवाली हैं दवाइयां : उल्लेखनीय है कि इस प्रकार की दवाओं को साफ-सुथरे स्टोर में रखने का प्रावधान है़, ताकि दवा की गुणवत्ता बरकरार रहे़ लेकिन आयरन व फोरिक एसिड टैबलेट व सीरफ को कचरे के ढेर में डाल दिया गया है.
दवा पर लगे सिंबुल को देखने यह प्रतीत होता है कि आयरन व फोरिक एसिड टैबलेट अगस्त 2019 में एक्सपायर होनेवाला है़ जबकि फोरिक एसिड सीरप जून 2018 का बनाया गया है और इसकी एक्सपायरी तिथि मई 2020 लिखी हुई है. दोनों दवाओं की कीमत लाखों रुपये आंकी गयी है. इस संबंध में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मेराल से मोबाइल नंबर 98 3577 6669 पर लगातार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >