गढ़वा : गढ़वा शहर के सोनपुरवा मुहल्ला में किराये के मकान में रह रही प्रियंका देवी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया़ प्रियंका देवी के सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी है. प्रियंका देवी को लक्ष्य कर दो गोली चलायी गयी थी, इसमें एक गोली दीवार पर लगी है. जबकि दूसरी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
गढ़वा : गढ़वा शहर के सोनपुरवा मुहल्ला में किराये के मकान में रह रही प्रियंका देवी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया़ प्रियंका देवी के सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी है. प्रियंका देवी को लक्ष्य कर दो गोली चलायी गयी थी, इसमें एक गोली दीवार पर लगी है.
जबकि दूसरी गोली उसके सिर के पिछले हिस्से में लगने के बाद फंस गया़ उसे गंभीरावस्था में इलाज के लिये गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. गढ़वा अस्पताल के चिकित्सकों ने गोली निकालने से इनकार कर दिया है़ प्रियंका देवी पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के अमवां गांव निवासी सुधीर कुमार मिश्रा की पत्नी है.
सुधीर मिश्रा एवं प्रियंका कुमारी की लव मैरिज शादी हुई है़ प्रियंका देवी का मायका गढ़वा शहर के मिस्कार मुहल्ला में है़ शादी के बाद वह सोनपुरवा मुहल्ले में किराये का मकान लेकर रहती है़ उसके पति सुधीर कुमार मिश्रा पलामू के मनिका में काम करते है़ं प्रियंका को गोली मारने के संबंध में अलग-अलग बात सामने आ रही है.
इस संबंध में प्रियंका ने पुलिस को दिये अपने बयान में कहा है कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे जब वह अपने घर में अकेली थी, तभी अंधेरे का लाभ उठाकर किसी ने उसके सिर में गोली मार दी. इसके बाद उसने अपनी छोटी बहन को इसकी जानकारी दी और उसे घायलावस्था में मोटरसाइकिल से गढ़वा अस्पताल लाया गया. जबकि प्रियंका की मां ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि प्रियंका की अंतरजातीय शादी से सुधीर मिश्रा के घरवाले सहमत नहीं थे़ इसलिये उनको ससुरालवालों पर गोली चलाने का संदेह है.
इधर अस्पताल में इस बात की भी चर्चा थी कि प्रियंका सोनपुरवा स्थित अपने मकान से निकलकर बाहर कहीं गयी हुयी थी, इसी दौरान उसे किसी ने गोली मार दी़ घायल महिला की बहन व मां ने किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है. पुलिस प्रियंका के बयान के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है.