भवनाथपुर : पंडरिया पंचायत के धनिमंडरा गांव में सेविका सरस्वती कुंवर द्वारा एक सप्ताह से सार्वजनिक चापाकल में ताला लगाने का मामला प्रकाश में आया है. चापाकल में ताला लगाये जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की शिकायत के बाद थाना के एसआई की पहल पर ताला खुलवाया गया. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पंडरिया पंचायत के धनीमंडरा गांव की सेविका सरस्वती कुंवर के घर के सामने एक चापाकल लगा हुआ है.
सेविका ने चापाकल में जड़ा ताला, ग्रामीणों ने तोड़ दिया
भवनाथपुर : पंडरिया पंचायत के धनिमंडरा गांव में सेविका सरस्वती कुंवर द्वारा एक सप्ताह से सार्वजनिक चापाकल में ताला लगाने का मामला प्रकाश में आया है. चापाकल में ताला लगाये जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की शिकायत के बाद थाना के एसआई की पहल पर ताला खुलवाया गया. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि […]

उस चापाकल में कम पानी निकलने की बात कहकर सेविका द्वारा उसमें पिछले सप्ताह चापाकल को सीकड़ से बांध कर उसमें ताला लगा दिया गया था. चापाकल लॉक होने के कारण अगल-बगल के करीब 50 घर के 250 लोगों के समक्ष पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी़ ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव में तीन हैंडपंप है़.
लेकिन उनकी बस्ती से वे काफी दूर है़ं सेविका द्वारा ताला लगाये जाने के बाद टोले के लोग दक्षिण की ओर आधे किमी की दूरी पर स्थित स्कूल के बगल से पानी ढोकर लाने को विवश हो गये थे़ ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात गांव में सूर्यदेव पासवान के घर विवाह के दौरान तिलक का कार्यक्रम था़ इसके बावजूद हैंडपंप का ताला नहीं खोला गया.
सेविका की इस दबंगई की शिकायत सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने मुखिया व जिला प्रशासन से की़ इसके बाद थाना के एसआइ जनार्दन मंडल ने फोन पर ही ग्रामीणों को कहा कि वे ताला तोड़ दे़ं इसके बाद ग्रामीणों ने ताला तोड़ दिया़ इस मौके पर वहां ग्रामीण सुनील पासवान, सर्वेश पासवान, नागवन्त पासवान, उदय बियार, उमेश बियार, ललन बियार, रामचन्द्र पासवान आदि उपस्थित थे.