मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन

गढ़वा : एआरडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक पीके दुबे ने किया. इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए निदेशक श्री दुबे ने कहा कि माता के बिना जीवन की परिकल्पना संभव […]

गढ़वा : एआरडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक पीके दुबे ने किया. इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए निदेशक श्री दुबे ने कहा कि माता के बिना जीवन की परिकल्पना संभव नहीं है. मां है तो समस्त जीव है. मां स्वर्ग से भी बढ़ कर है. उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में संस्कार विलुप्त होते जा रहा है. लोग मां के प्रति अपना कर्तव्य और उनकी त्याग तपस्या को भूलते जा रहे हैं.

हम सैकड़ों जन्म लेकर भी माँ के ऋण से कभी मुक्त नहीं हो सकते. कार्यक्रम में प्राचार्या अणिमा पांडेय ने मां के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में दीक्षा एंड ग्रुप ने आ लेके चलु तुझको परियों के देश…, सानू एंड ग्रुप द्वारा पल्लू लटके…, सादिया एंड ग्रुप द्वारा ये बंधन तो प्यार का बंधन है…, ज़ीनत एंड दीक्षा ने मां ओ मेरी मां… की प्रस्तुति की.

आजाद और ओमप्रकाश ने मां के विषय में प्रकाश डाला. इस दौरान विद्यालय परिवार ने अवधराज देवी को उपहार देकर मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया. इस अवसर पर शिक्षिका करिश्मा कुमारी, अनिता मेहता व प्रीति कुमारी सहित सभी शिक्षक व बच्चे आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनुप्रिया पाठक ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >