मोटरसाइकिल से मतदान करने जा रही महिला की मौत

गढ़वा : झारखंड के पलामू संसदीय सीट के कांडी थाना क्षेत्र में मतदान करने जा रही एक महिला की मोटरसाइकिल से गिरकर मृत्यु हो गयी. हरिहरपुर गांव निवासी राजेश्वर साव की पत्नी मूर्ति देवी (36) मोटरसाइकिल से मतदान करने जा रही थी. बताया गया है कि राजेश्वर साव अपनी पत्नी मूर्ति देवी को लेकर महुआडांड़ […]

गढ़वा : झारखंड के पलामू संसदीय सीट के कांडी थाना क्षेत्र में मतदान करने जा रही एक महिला की मोटरसाइकिल से गिरकर मृत्यु हो गयी. हरिहरपुर गांव निवासी राजेश्वर साव की पत्नी मूर्ति देवी (36) मोटरसाइकिल से मतदान करने जा रही थी. बताया गया है कि राजेश्वर साव अपनी पत्नी मूर्ति देवी को लेकर महुआडांड़ से हरिहरपुर मध्य विद्यालय में वोट दिलवाने ले जा रहे थे.

इसी दौरान गांव के समीप ही लूना मोटरसाइकिल से मूर्ति देवी गिर गयीं. उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >