मतदान केंद्र पर ग्लूकोज रखने का निर्देश

उपायुक्त ने की विभिन्न कोषांगों की समीक्षा बैठक गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हर्ष मंगला ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में चुनाव के लिए गठित विभिन्न कोषांग के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. बैठक में सभी कोषांग के पदाधिकारियों को 29 अप्रैल तक प्रतिदिन का कैलेंडर तैयार करने एवं उसी […]

उपायुक्त ने की विभिन्न कोषांगों की समीक्षा बैठक

गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हर्ष मंगला ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में चुनाव के लिए गठित विभिन्न कोषांग के पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. बैठक में सभी कोषांग के पदाधिकारियों को 29 अप्रैल तक प्रतिदिन का कैलेंडर तैयार करने एवं उसी के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया गया.
इवीएम कोषांग की समीक्षा करते हुये उपायुक्त ने समय-समय पर इवीएम के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण करते रहने का निर्देश कोषांग के प्रभारी को दिया गया. इसके साथ ही उन्होंने इवीएम को सीलकर स्ट्रांग रूम में रखते समय विशेष सावधनी बरतने को कहा गया. इवीएम के डिस्पैच सेंटर पर समुचित व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया गया. इसके अलावा रिजर्व इवीएम के बारे में भी आवश्यक निर्देश दिये गये.
कार्मिक कोषांग से सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं माइक्रो ऑब्जर्वर के रेंडमाइजेशन का भी अपडेट उपायुक्त द्वारा लिया गया एवं इस कार्य को जल्द पूर्ण करने का आदेश दिया गया. निर्वाचन कोषांग की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदान के दिन एआरओ द्वारा अपनी रिपोर्ट तैयार करने एवं मतदान के दिन इवीएम खराब होने की स्थिति में उसे तुरंत रिप्लेस करने संबंधी आदि विषयों पर जानकार ली.
जिले में प्रचंड गर्मी को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी मतदानकर्मियों के लिए पानी एवं ग्लूकोज मतदानस्थल पर रखने का निर्देश दिया. साथ ही मतदानकर्मियों के लिये नाश्ते का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त हर्ष मंगला के अलावा उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, अपर समाहर्ता प्रवीण गगराई, उप निर्वाचन पदाधिकारी मयंक भूषण प्रसाद आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >