कांडी : चुनाव पूर्व बिजली नहीं तो वोट नहीं के फैसले को लेकर कांडी प्रखंड के मड़रा गांव के लोगों ने शनिवार को राजनीतिक दलों के गांव में प्रवेश पर रोक से संबंधित बैनर लगा दिया है़. इसके पूर्व काफी संख्या में ग्रामीणों ने बैनर के साथ जुलूस निकाला और सरकारी विरोधी नारे लगाये़ इसके पश्चात हमारा एक ही नारा बिजली नहीं तो वोट नहीं से संबंधित बैनर गांव के पूर्वी व पश्चिमी सरहद पर टांग दिया.
बिजली नहीं दिया, गांव में घुसने नहीं देंगे
कांडी : चुनाव पूर्व बिजली नहीं तो वोट नहीं के फैसले को लेकर कांडी प्रखंड के मड़रा गांव के लोगों ने शनिवार को राजनीतिक दलों के गांव में प्रवेश पर रोक से संबंधित बैनर लगा दिया है़. इसके पूर्व काफी संख्या में ग्रामीणों ने बैनर के साथ जुलूस निकाला और सरकारी विरोधी नारे लगाये़ इसके […]

ग्रामीणों ने प्रशासन व राजनीतिक दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लोकसभा चुनाव से पहले उनके मड़रा गांव में बिजली नहीं पहुंची, तो वे किसी भी राजनीतिक दल को गांव में चुनाव-प्रचार करने व वोट मांगने के लिए घुसने नहीं देंगे़ इस मौके पर ग्रामीण अवधेश पांडेय, रामधनी पांडेय, देवेंद्र पांडेय, अब्दुल अंसारी ने कहा कि उन सबकी एक मात्र बिजली की मांग है़.
जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, वे अपना बहिष्कार जारी रखेंगे़ उन्होंने कहा कि उन्होंने सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन चार अप्रैल को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, डीडीसी, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आदि को दिया था़ सात अप्रैल को वे मुख्यमंत्री आदि को भी मांगपत्र समर्पित करेंगे़. उन्होंने कहा कि उनके अगल-बगल के गांव में बिजली जल रही है, लेकिन उनके गांव को उपेक्षित रखा गया है़.
इस मौके पर सूर्यदेव राम, रमेश कुमार, राजेश पांडेय, प्रभु पासवान, सरयू राम, बबलू अंसारी, वरुण पांडेय, दीपक पांडेय, दुर्गा ठाकुर, ठाकुर वीरेंद्र, अमन कुमार, सुनील ठाकुर, सुनील कुमार, गीता देवी, कलावती देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, अनिता देवी, हसीना बीबी, फरजाना बीबी, मोजरमिना बीबी, उमेश रजक आदि उपस्थित थे़ इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ कामेश्वर ठाकुर ने बताया कि बहुत जल्द मंडरा गांव में बिजली का काम शुरू कर दिया जायेगा.