चाय में मिला चांदी का लॉकेट

गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के ऊंचरी लाइन उस पार निवासी संग्राम कुमार सिंह को मोहनी चाय द्वारा चलाये जा रहे योजना के तहत चांदी का लॉकेट मिला है. इस बारे में संग्राम ने बताया कि वह मझिआंव रोड स्थित बेचन मियां के किराना दुकान से मोहनी चाय का एक पॉकेट खरीदा था. घर […]

गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के ऊंचरी लाइन उस पार निवासी संग्राम कुमार सिंह को मोहनी चाय द्वारा चलाये जा रहे योजना के तहत चांदी का लॉकेट मिला है. इस बारे में संग्राम ने बताया कि वह मझिआंव रोड स्थित बेचन मियां के किराना दुकान से मोहनी चाय का एक पॉकेट खरीदा था. घर जाकर उसे खोला तो उसमें चांदी के लॉकेट का एक कूपन निकला.

वह दुकान जाकर बेचन मियां के प्रोपराइटर मिंटू को बताया. संग्राम ने कहा कि दुकानदार के माध्यम से उन्होंने मोहनी चाय के जिला वितरक को भी इसकी जानकारी दे दी है. वहां से शीघ्र ही कंपनी के द्वारा लॉकेट दिलवाने जा आश्वासन मिला है. वहीं इस बारे में कंपनी के मार्केटिंग पदाधिकारी निपेंद्र तिवारी ने बताया कि मोहनी चाय के द्वारा ग्राहकों के लिये एक योजना चलायी गयी है.

जिसके तहत 90 हजार ग्राहकों को सोने और चांदी का लॉकेट देना है और इस योजना के तहत अब तक देश के विभिन्न राज्यों में 10 हजार से ज्यादा लोगो को सोने और चांदी के लॉकेट मिल चुके हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी के ऑफर के तहत चाय के पॉकेट में लॉकेट से संबंधित कूपन डाले गये हैं, जो भाग्यशाली ग्राहकों को मिल रहे हैं. गढ़वा में पहली बार किसी ग्राहक को उक्त कूपन प्राप्त हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >