कीटनाशक खाने से मौत

वंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव निवासी सीता राम चंद्रवंशी के 45 वर्षीय पुत्र की संजय चंद्रवंशी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. वह शराब के नशे में कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. जानकारी के अनुसार संजय मछली बनाकर खाया और साथ में शराब भी पी […]

वंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव निवासी सीता राम चंद्रवंशी के 45 वर्षीय पुत्र की संजय चंद्रवंशी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. वह शराब के नशे में कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. जानकारी के अनुसार संजय मछली बनाकर खाया और साथ में शराब भी पी लिया.

नशे में इतना धुत था कि वह घर में रखे कीटनाशक भी पी लिया. इसकी जानकारी जैसे ही उसके घर वालों को मिली तत्काल इलाज के लिए नगर ट्रोमा सेंटर ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. जहां इलाज के दौरान रात्रि में करीब नौ बजे उसकी मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >