बाइक की टक्कर में सवार घायल

गढ़वा : गढवा डंडई धुरकी मार्ग पर बुल का गांव के पास शनिवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये. घायलों में रमना थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी ब्रजेश वियार एवं रमना थाना क्षेत्र के बुलका गांव निवासी महेंद्र सिंह के नाम शामिल है. दोनों को इलाज के लिए […]

गढ़वा : गढवा डंडई धुरकी मार्ग पर बुल का गांव के पास शनिवार को दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गये. घायलों में रमना थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी ब्रजेश वियार एवं रमना थाना क्षेत्र के बुलका गांव निवासी महेंद्र सिंह के नाम शामिल है.

दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुये उसे रांची रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि ब्रजेश वियार करचा से सामान लोडिंग कराकर मोटरसाईकिल से बुलका जा रहा था. इसी दौरान बुलका गाँव से महेंद्र सिंह मोटरसाइकिल लेकर मेन सड़क पर आ रहा था. इस बीच दोनों मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >