सतबहिनी झरना पर यज्ञ को लेकर विवाद, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

कांडी : एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी व कांडी थाना प्रभारी सहित कांडी पुलिस के दो दर्जन जवानों ने मां सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को फ्लैग मार्च किया. इस दौरान यज्ञ मंडप, भगवती मंदिर,सूर्य मंदिर क्षेत्र सहित पूरे स्थल कामुआयना किया. इस दौरान एसडीपीओ ने झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड […]

कांडी : एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी व कांडी थाना प्रभारी सहित कांडी पुलिस के दो दर्जन जवानों ने मां सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को फ्लैग मार्च किया. इस दौरान यज्ञ मंडप, भगवती मंदिर,सूर्य मंदिर क्षेत्र सहित पूरे स्थल कामुआयना किया.

इस दौरान एसडीपीओ ने झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को कई दिशा निर्देश दिये. कहा कि इस स्थल पर इतने बड़े आयोजन में शौचालय की व्यवस्था, स्थानीय तैराकों की उपस्थिति तथा कूड़ेदान आवश्यक है. बताते चलें कि मां सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर जलयात्रा के साथ शुरू होने वाले मानस महायज्ञ में सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति व झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा अलग-अलग मानस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.
इस महायज्ञ की जलयात्रा में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी शामिल रहेंगे. सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति द्वारा विगत सत्रह वर्षों से इस स्थल पर यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. समिति ने महायज्ञ को निर्माण यज्ञ का नाम दिया गया है. आम जनों के आर्थिक सहयोग से उक्त स्थल पर लगातार मानस महायज्ञ का आयोजन व विकास किया जाता रहा है. सदर एसडीओ प्रदीप कुमार की मध्यस्थता में सोमवार को गढ़वा में दोनों कमेटी के लोगों की बैठक हुई. जो
बेनतीजा रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >