पं दीनदयाल के आदर्शों को आत्मसात करें
भवनाथपुर : भाजपा प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में सोमवार को भवनाथपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत भवन सिंदूरिया में पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह एवं युवा नेता राजीव रंजन सिंह ने पंडित दीनदयाल के चित्र […]
भवनाथपुर : भाजपा प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में सोमवार को भवनाथपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंचायत भवन सिंदूरिया में पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह एवं युवा नेता राजीव रंजन सिंह ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने कहा पंडित दीनदयाल एक महान विभूति थे,उनके बताये मार्गों पर चल कर ही समाज का कल्याण संभव है. इसके लिए उन्होंने उनके आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत पर बल दिया.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि समाज के निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना ही पंडित दीनदयाल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस मौके पर सुनैना देवी,विनोद दुबे,भरदुल कोरवा,लियाकत अंसारी राजीव गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, शैलेश चौबे, संजय यादव सहित काफी संख्या में सिंदूरिया पंचायत के बूथ लेबल के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
पं दीनदयाल की पुण्यतिथि मनी : मझिआंव. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मझिआंव प्रखंड के बूथ नंबर 146 में वीरेंद्र नाथ दुबे की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम कर पंडित दीनदयाल को याद किया गया़ इस मौके पर वीरेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाण्याय प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे तथा वे राजनीति में ऋषि परंपरा के प्रतिनिधि व एकात्म मानववाद के प्रणेता थे.
उनकी बेजोड़ कार्यक्षमता प्रतिभा एवं संगठन कुशलता से प्रभावित होकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि अगर उन्हें दो और दीनदयाल मिले, तो भारत की राजनीति दशा व दिशा बदल कर रख देंगे. मौके पर अर्जुन दास, सच्चितानंद सिंह, डॉ धनंजय सिंह, उमेश सोनी, दीपक कुमार, सुबोध प्रसाद, शंभु चौधरी, अरविंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.