बच्चे का स्वस्थ होना बेहद जरूरी : डॉ दिनेश सिंह

मझिआंव : मझिआंव के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर क्विज का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन बीडीओ अमरेन डांग, कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह एवं रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ कमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर […]

मझिआंव : मझिआंव के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर क्विज का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन बीडीओ अमरेन डांग, कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार सिंह एवं रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ कमलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवा खिलायी गयी. छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला नोडल पदाधिकारी डॉ दिनेश सिंह ने कहा कि एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने के पीछे सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की सोच है कि बच्चे कुपोषित नहीं हो. देश का पूरा भविष्य बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य पर निर्भर करता है. एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और जब मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा, तभी देश तरक्की करेगा. डॉ कमलेश कुमार ने कहा कि यह दवा खाली पेट नहीं खाना है, बल्कि इसे चबाकर खाना है. बीमार एवं गर्भवती महिलाओं को यह दवा नहीं खाना है.

इस अवसर पर क्विज का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय,एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को बीडीओ अमरेन डांग द्वारा पुरस्कृत किया गया. इसके अतिरिक्त राधाकृष्ण बालिका उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्चविद्यालय मझिआंव, कन्या मवि सहित प्रखंड के सभी विद्यालयों में कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर एल्बेंडाजोल की दवा खिलायी गयी. इस दौरान कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन स्नेहलता सिंह, राधाकृष्ण बालिका उवि के प्रधानाध्यपक गिरिवर दुबे, सुधा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >