मेराल : 111संगठन विस्तार से सशक्त व समृद्ध होगा गांव : डॉ कुलदेव
मेराल : चौधरी जेनरल हॉस्पिटल गढ़वा परिसर में महर्षि वेद व्यास परिषद प्रखंड इकाई गढ़वा सदर का सांगठनिक विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार चौधरी (गढ़वा) को प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रभुनाथ चौधरी (डटमा) को महासचिव बनाया गया है़ वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए बिगू चौधरी (छतरपुर), दिनेश चौधरी (कोरवाडीह), राजकुमार चौधरी (गरनाहा), सचिव पद […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
मेराल : चौधरी जेनरल हॉस्पिटल गढ़वा परिसर में महर्षि वेद व्यास परिषद प्रखंड इकाई गढ़वा सदर का सांगठनिक विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से प्रदीप कुमार चौधरी (गढ़वा) को प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रभुनाथ चौधरी (डटमा) को महासचिव बनाया गया है़
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए बिगू चौधरी (छतरपुर), दिनेश चौधरी (कोरवाडीह), राजकुमार चौधरी (गरनाहा), सचिव पद के लिए चंद्रिका चौधरी (गांगी), दीपक चौधरी (फरठिया), राकेश चौधरी (हूर), संगठन मंत्री पद के लिए हरदेव चौधरी, ललन चौधरी (छतरपुर) तथा प्रवक्ता पद के सिकंदर चौधरी (डटमा) राकेश चौधरी (असेया) का चयन किया गया है़
वहीं कोषाध्यक्ष भरत चौधरी (बेलचम्पा) को बनाया गया. जबकि मोहन चौधरी (संग्रहे), उपेन्द्र चौधरी (हूर), अखिलेश चौधरी (कोरवाडीह) को प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. इस बैठक में कोरवाडीह, छतरपुर, हूर, फरठिया, मेढना, बेलचम्पा, संग्रहे, कुशमाहा, डटमा, असेया, बरदागा सहित कई गांव के लोग उपस्थित थे.
मौके पर महर्षि वेद व्यास परिषद विद्वत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे. प्रखंड स्तरीय समिति का विस्तार होने से सामाजिक कार्यों में गति मिलेगी. वर्तमान समय में गांव के पढ़े लिखे लोग समाजसेवा में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.
इससे निश्चित रूप से गांव सशक्त और समृद्ध होगा. पहले सामाजिक कार्यों में रुचि लें और एकजूट होकर राजनीति में विधायक, सांसद बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभायें, तब जाकर निषाद समाज को अपना अधिकार और सम्मान मिलेगा. मौके पर सलाहकार महावीर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रदेव चौधरी, कृष्णा चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष संतोष चौधरी, जिला सचिव राजेश्वर चौधरी, रामनरेश चौधरी आदि उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता डॉ कुलदेव चौधरी एवं संचालन संजय चौधरी ने किया.