गढ़वा : एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

गढ़वा : एक लाख रुपये का इनामी नक्सली व एरिया कमांडर लालदेव भुइयां को सोमवार को रंका से गिरफ्तार कर लिया गया. यह जानकारी रंका के डीएसपी विजय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि लालदेव पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के आबुन गांव का रहनेवाला है. वह जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइंया के दस्ते से जुड़ा […]

गढ़वा : एक लाख रुपये का इनामी नक्सली व एरिया कमांडर लालदेव भुइयां को सोमवार को रंका से गिरफ्तार कर लिया गया. यह जानकारी रंका के डीएसपी विजय कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि लालदेव पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के आबुन गांव का रहनेवाला है. वह जोनल कमांडर मृत्युंजय भुइंया के दस्ते से जुड़ा था. उसके खिलाफ पलामू, लातेहार और गढ़वा जिले में कई मामले दर्ज हैं. उसने मनिका के बन्दुआ गांव निवासी गौरी साव और चापी गांव के युवक की हत्या मुखबिरी के आरोप में कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >