गढ़वा : गढ़वा जिला के मुखियाओं की हड़ताल सोमवार की शाम समाप्त हो गयी. मुखिया संघ अध्यक्ष मुजीबउर रहमान ने बताया कि 15 नवंबर से चल रही उनकी हड़ताल समाप्त कर दी गयी है. हड़ताल समाप्त करने के पूर्व वे अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड के राजभवन रांची के सामने धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए.
वहां पंचायती राज्य सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो से मिलकर मांग पत्र सौंपा़ मांग पत्र के आलोक में सचिव ने 20 दिनों के अंदर उनकी मांगों पर कार्रवाई करने का समय मांगा है़
उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों के साथ ही पारा शिक्षक व मनरेगा कर्मी तथा अराजपत्रित कर्मचारी की हड़ताल का नैतिक समर्थन करते है़ं पत्रकार वार्ता में मो शरीफ अंसारी, सीताराम चौधरी, विजय कुमार जायसवाल, प्रेमा देवी आदि उपस्थित थे.
