काले झंडे के साथ एसडीओ का किया घेराव

गढ़वा : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के द्वारा आंदोलन के तीसरे दिन नगर परिषद कार्यालय में पहुंच कर सांसद और विधायक का घेराव करने की मंशा धरा रह गया.बैठक में सांसद बीडी राम व विधायक सत्येंद्र तिवारी के नहीं पहुंचने पर पारा शिक्षकों ने हाथों में काला झंडा लेकर नारेबाजी की़ इसके बाद सभी […]

गढ़वा : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के द्वारा आंदोलन के तीसरे दिन नगर परिषद कार्यालय में पहुंच कर सांसद और विधायक का घेराव करने की मंशा धरा रह गया.बैठक में सांसद बीडी राम व विधायक सत्येंद्र तिवारी के नहीं पहुंचने पर पारा शिक्षकों ने हाथों में काला झंडा लेकर नारेबाजी की़ इसके बाद सभी पारा शिक्षक एसडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी प्रदीप कुमार का घेराव किया और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की़
इससे पहले एकीकृत पारा शिक्षकों की बैठक स्थानीय पीतांबर उद्यान में आयोजित कर आगे की रणनीति बनायी गयी.वहां से सभी हाथों में काला झंडा लेकर नारेबाजी करते नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, जहां सरकार के विरोध में नारेबाजी के बाद एसडीओ प्रदीप कुमार के समक्ष अपनी बातें रखी. मौके पर पारा शिक्षकों ने कहा कि सरकार के साथ अब आर-पार की लड़ाई होगी.
पारा शिक्षकों के बैठक के दौरान राजद के जिलाध्यक्ष शरीफ अंसारी ने मौके पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया तथा कहा कि पूरी पार्टी पारा शिक्षकों के साथ है, जहां भी जरूरत होगी आपके कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं. बैठक में 19 नवंबर को मुख्यमंत्री के मेदनीनगर आगमन पर प्रमंडल के 10 हजार पारा शिक्षकों द्वारा कला झंडा व अंडे के साथ स्वागत करने एवं 20 नवंबर को जेल भरो आंदोलन के तहत थाना में जाकर अपने परिवार के साथ गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर पारा शिक्षक रेशमा खातून को महिला पारा शिक्षक संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया. मौके पर सैकड़ों की संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >