वंशीधर नगर : पिछले तीन दिन से लगातार छापामारी अभियान चलाकर जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस द्वारा जब्त किये गये 56 ओवर लोडेड बालू ट्रकों में से पुलिस की उपस्थिति में गुरुवार को अहले सुबह दो ओवरलोडेड वाहन भागने में सफल रहे. भागने के दौरान ट्रक चालक ने दोपहिया वाहन से पीछा कर रहे पुलिस के जवान को धक्का मार दिया.
धक्का लगने से एक जवान को हल्की चोटें आयी, वहीं मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घायल जवान का नाम महेंद्र प्रसाद साहू बताया जाता है. घटना के बारे में बताया जाता है कि अनुमंडल के गोसाई बाग मैदान में 30 ओवर लोडेड बालू लदा ट्रक को जब्त कर रखा गया था, जिसके देखरेख में नगरउंटारी थाना पुलिस ने दो पुलिस के जवान महेंद्र प्रसाद साहू तथा बुधवा मिंज को नियुक्त किया था.
गुरुवार को सुबह स्थल पर तैनात जवान महेंद्र प्रसाद साहू लघु शंका करने लगा, उसी दौरान दो ट्रक चालक बालू लदा ट्रक लेकर भागने लगा स्थल से 500 मीटर की दूरी पर धुरकी मोड़ के समीप पीछा कर रहे दोनों जवान जब ट्रक से साइड लेने की प्रयास किये, तो ट्रक चालक धक्का मार कर भाग निकला. ट्रक के भागने के बाद उक्त दोनों जवान ने इसकी जानकारी नगर उंटारी थाना को दिया.
जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने ट्रक को पकड़ने के लिए सीमावर्ती उत्तर प्रदेश मैं जाकर पीछा करने का प्रयास किया लेकिन दोनों ट्रक भागने में सफल रहे। घटना के बाद जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि जगह के अभाव जब्त वाहनों को गया गोसाई बाग मैदान ,अनुमंडल मैदान तथा पेट्रोल पंप के पास रखा गया था. उन्होंने बताया की सभी स्थानों पर दो-दो जवान की नियुक्ति की गयी थी. ट्रक भाग जाने को लेकर पुलिस जवान से मिली सूचना के आधार पर चालक व ट्रक मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
