हरिहरगंज : झारखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष शिवधारी राम रविदास ने हरिहरगंज क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने सुल्तानी के नवयुवक समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होकर माता का दर्शन किया और दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र में अमन चैन की दुआ मांगी. साथ ही कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में शांति समृद्धि आती है.
उन्होंने कहा कि बीपीएल धारियों व अनुसूचित जातियों के लिए बीजेपी सरकार बेरोजगारी को दूर करने के लिए लोन दे रही है, जिसका लाभ गरीब उठा सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने खड़गपुर, ढाब, हरिहरगंज, अररूआ खुर्द सहित विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर मां के दर्शन किए. साथ ही उन्होंने कई भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों से मिलकर अनुसूचित जाति आयोग के द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया.
मौके पर फुटूक कुमार सिंह, नीरज सिंह, मुन्ना सिंह, टूली सिंह, अरविंद सिंह, गुड्डू सिंह, अरुण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विमलेश कुमार यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र मेहता, प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव रंजन, युवा प्रखंड अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, बल्लू बलराम, मुन्ना विश्वकर्मा, मुखिया उमेश साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व लोग शामिल थे.
