रंका : टनटनवा नदी में दो बच्चियां डूबीं, मौत

रंका : गढ़वा जिला के रंका प्रखंड के खपरो गांव में दो बच्चियों की मौत नदी में डूब जाने से हो गयी. मृतकों की पहचान अंजलि (10) और सिमरन (9) के रूप में की गयी है. दोनों कक्षा तीन में पढ़ती थी. खपरो गांव के गोरेयाबांध निवासी लक्ष्मण भुइयां की बेटी अंजलि और मोहन भुइयां […]

रंका : गढ़वा जिला के रंका प्रखंड के खपरो गांव में दो बच्चियों की मौत नदी में डूब जाने से हो गयी. मृतकों की पहचान अंजलि (10) और सिमरन (9) के रूप में की गयी है. दोनों कक्षा तीन में पढ़ती थी. खपरो गांव के गोरेयाबांध निवासी लक्ष्मण भुइयां की बेटी अंजलि और मोहन भुइयां की बेटी सिमरन रविवार को दोपहर नहाने टनटनवा नदी में गयी. उनके साथ गांव के चार-पांच अन्य बच्चे भी थे.

ग्रामीणों के अनुसार, अंजलि और सिमरन ही नहाने नदी में गयी. अन्य बच्चे किनारे पर खड़े थे. इसी बीच दोनों गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी. साथ गये बच्चे गांव लौटे और परिजनों को दोनों के डूबने की जानकारी दी. परिजन और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों के शव बड़ी मशक्कत से नदी से निकाले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >