2019 में झामुमो सत्ता में आया, तो आदिवासी -मूलवासियों को नौकरी में 90 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा. ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को संघर्ष यात्रा के दौरान मझंगाव कृषि फार्म मैदान व कुमारडुंगी की जनसभा में कही. श्री सोरेन ने कहा कि राज्य के भाजपा सरकार ने एक भी स्थानीय बेरोजगार को नौकरी नहीं दी है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं.
व्यापारियों को झारखंड में बुला कर यहां की कीमती जमीन देने का प्रयास हो रहा है. राज्य में कानून व्यवस्था लचर है, आये दिन अपहरण, हत्या दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है. अनाज गोदाम में सड़ा रहे है, राज्य के गरीब भूखे मर रहे है, केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार यहां के स्थानिय लोगों को चक्की मे पीसने का कार्य कर रही है.
