बंशीधरनगर : गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न संगठनों द्वारा हवन पूजन व महाभंडारे का आयोजन किया गया. बाबा बंशीधर मंदिर में गुरुवार की शाम भगवान श्री कृष्ण व माता राधिका का अर्चन किया गया. इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजन हवन के बाद महाभंडारा का आयोजन किया गया. श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी राजेश प्रताप देव व नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने मंदिर के सभी पुजारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. महाभंडारा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का आनंद उठाया.
इस अवसर पर राजेश प्रताप देश, विजया लक्ष्मी देवी, हृदयानंद प्रसाद कमलापुरी, बबलू जायसवाल, वीरेंद्र प्रसाद कमलापुरी, सुजीत अग्रवाल, भरत भूषण, अनुप निराला आदि उपस्थित थे. जतपुरा नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सुंदरकांड का पाठ किया गया तथा दूसरे दिन गुरु पूर्णिमा को श्री श्री 1008 श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के तस्वीर के समक्ष विधिवत पूजन अर्चन किया गया.
इस अवसर पर महाभंडारे का आयोजन किया गया. पूजन कार्यक्रम नरसिंह नारायण शुक्ल के नेतृत्व में विजय तिवारी द्वारा संपन्न कराया गया. यजमान के रूप में अनंत कुमार शुक्ल व रामलला शुक्ल ने पूजन हवन किया. मौके पर जयकिशोर शुक्ल, तीर्थराज शुक्ल, उमेश शुक्ल, डाॅ शशिकांत शुक्ल, गदाधर पांडेय, रामानंद पांडेय, शिवनारायण चौबे, कृष्णानंद शुक्ल, राघवेंद्र शुक्ल, नवनीत शुक्ल, राजा शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, सुभाष शुक्ल, कृष्ण कुमार शुक्ल, विंध्याचल शुक्ल, रोहित शुक्ल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थे. गायत्री शक्तिपीठ जंगीपुर में हवन पूजन व महाभंडारा का आयोजन गायत्री परिवार नगर उंटारी के तत्वावधान में किया गया.
मौके पर अमित श्रीवास्तव, अजित चौबे, ललसू राम, अनिल लाल अग्रवाल, सुरेश विश्वकर्मा, विजय राउत, सुशीला देवी, अनिता देवी, लालो देवी, शोभा देवी, संतोष कुमार, राम प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित थे. सरस्वती विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा सह वेद व्यास जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. इसका शुभारंभ अध्यक्ष जोखू प्रसाद, विमला देवी, प्रधानाध्यापक कृष्णकांत दूबे व आचार्य कौशलेंद्र झा ने संयुक्त रूप से भारत माता, ओम, सरस्वती मां व महर्षि वेद व्यास के तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया। मौके पर अतिथियों द्वारा विद्यालय के आचार्यों को परिधान देकर सम्मानित किया गया.
