रंका : रंका के व्यवसायी राजकुमार साव (64) की मौत ब्रेन हेमरेज से हो गयी़ उनका इलाज दिल्ली के नोयडा में चल रहा था. वे भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रितेश मद्देशिया के पिता थे. शव के घर पहुंचते ही पास-पड़ोस में खबर आग की तरह फैल गयी. काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने संवेदना प्रकट की. इस मौके पर रंकाकला पंचायत की पूर्व मुखिया महिमा गुप्ता, समाजसेवी श्यामसुंदर प्रसाद, किशोर कुमार, उत्तम पांडेय, राजेश मद्देशिया, अशोक शौंडिक, महेंद्र साव, सरोज कुमार, उमेश प्रसाद आदि ने शोक व्यक्त किया़
बैठक आज
बंशीधरनगर. बाल विकास परियोजना कार्यालय में 26 जुलाई को 11 बजे पूर्वाहन से प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक आयोजित की जायेगी. यह जानकारी पर्यवेक्षिका पूर्णिमा कुमारी ने दी.
