भवनाथपुर : सुलह के लिए मांगा एक लाख नहीं देने पर एक की हत्या

भवनाथपुर : गढ़वा जिले के भवनाथपुर की अरसली दक्षिणी पंचायत के सिकियालेवा टोला में रविवार रात डायन-बिसाही मामले में सुलह के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान सूर्यलाल भुइयां के रूप में हुई. वहीं, घायलों में जंगली भुइयां […]

भवनाथपुर : गढ़वा जिले के भवनाथपुर की अरसली दक्षिणी पंचायत के सिकियालेवा टोला में रविवार रात डायन-बिसाही मामले में सुलह के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान सूर्यलाल भुइयां के रूप में हुई. वहीं, घायलों में जंगली भुइयां और सर्वेश भुइयां हैं.

तीनों रिश्ते में पिता-पुत्र हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा.

क्या है मामला : सिकियालेवा निवासी सुरेश भुइयां ने अपने रिश्तेदार जंगली भुइयां पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर पांच वर्ष पूर्व भवनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

वर्ष 2015 में केस चालू होने पर जंगली व उसके बेटों सहित पांच को जेल जाना पड़ा था. दोनों परिवार के बीच गढ़वा न्यायालय में केस चल रहा है. इसी मामले में दोनों पक्षों द्वारा रिश्तेदारी का हवाला देकर सुलह-समझौता करने का विचार किया गया.

रविवार की देर शाम दोनों पक्षों के बीच न्यायालय के मुकदमे को समाप्त करने पर चर्चा हुई. सुरेश भुइयां और उसके बेटों दहदुल भुइयां, विनय भुइयां व अन्य ने जंगली भुइयां और उसके बेटों से सुलह के एवज में एक लाख रुपये की मांग की. जंगली भुइयां ने इतनी रकम देने में असर्मथता जतायी.

लेकिन सुरेश और उसके बेटे एक लाख रुपये लेने पर अड़ गये. इसके बाद दोनों पक्षाें में विवाद बढ़ गया. इसी दौरान सुरेश भुइयां व उसके बेटे दहदुल भुइयां व अन्य ने टांगी से जंगली भुइयां और उसके बेटों सूर्यलाल व सर्वेश पर वार कर दिया. इससे सूर्यलाल की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि जंगली व सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >