भाकपा माले ने राज्यमंत्री जयंत सिन्हा का पुतला दहन किया

गढ़वा : केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा द्वारा अलमुद्दीन अंसारी की हत्या के आरोपी के जमानत पर जेल से बाहर निकलने पर माला पहनाकर स्वागत किये जाने की भाकपा माले ने निंदा की है़ इसको लेकर भाकपा माले द्वारा रंका मोड़ पर जयंत सिन्हा का पुतला दहन किया गया़ इसके पूर्व माले कार्यालय से रंका मोड़ […]

गढ़वा : केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा द्वारा अलमुद्दीन अंसारी की हत्या के आरोपी के जमानत पर जेल से बाहर निकलने पर माला पहनाकर स्वागत किये जाने की भाकपा माले ने निंदा की है़ इसको लेकर भाकपा माले द्वारा रंका मोड़ पर जयंत सिन्हा का पुतला दहन किया गया़ इसके पूर्व माले कार्यालय से रंका मोड़ तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया. वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि पूरे देश मे मॉब-लिंचिंग की घटनाएं बढ़ी है़ं
उच्चतम न्यायालय द्वारा मॉब-लिंचिंग की घटना पर शक्ति बरतने के निर्देश के बावजूद केंद्र सरकार के मंत्री द्वारा अपराधियों की महिमा मंडित की जा रही है.
यह पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है एवं एक अपराधिक कृत्य है़ उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा गोड्डा की मॉब-लिंचिंग की घटना को आदिवासी बनाम मुस्लिम बनाने की कोशिश करते हुए हत्यारों को बचाने की कोशिश की जा रही है़ उन्होंने कहा कि इसी तरह बालूमाथ में दो मुस्लिम व्यापारियों के हत्यारे को भी आजाद कर दिया गया है़ यह देश के लिए सही नहीं है़ इस अवसर पर जिला सचिव कालीचरण मेहता, राज्य कमेटी सदस्य सुषमा मेहता, किशोर कुमार, कामेश्वर विश्वकर्मा, प्रेम विश्वकर्मा, लालमुनी गुप्ता, उदय कुमार, संजय चंद्रवंशी, ओमप्रकाश उराँव, सूर्यदेव चौधरी, जिला कमेटी के अलावा कमलेश उरांव, सुरेश चौधरी, प्यारी उरांव, अनीता तिवारी आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >