मेराल : व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद कुशवाहा के 22 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश उर्फ छोटू की मृत्यु शनिवार की रात्रि रांची में सड़क दुर्घटना में हो गयी.जानकारी के अनुसार सत्यप्रकाश रांची के प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य करते थे. शनिवार की रात्रि सत्यप्रकाश अपने मित्र के घर बर्थडे पार्टी मनाने गये थे.
बर्थडे पार्टी में आने के बाद रात्रि में अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से सवार होकर अपने आवास की ओर लौट रहे थे. इसी क्रम में तेज गति से आ रही एक बस सत्यप्रकाश की मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया, जिसमें सत्यप्रकाश तथा उनके एक मित्र की मौत हो गयी. इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही परिवार के साथ-साथ गांव मोहल्ले के आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गयी. वही रात्रि से ही बड़ी संख्या में लोग कृष्णा प्रसाद के घर पहुंचने लगे तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने का तांता लगा रहा.
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा, मुखिया देवी शरण पासवान, ग्रामीण प्रेमचंद प्रसाद, रमेश प्रसाद, कैलाश प्रसाद , सूर्य प्रकाश, अजय गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, मोहम्मद जहूर रंगसाज, डॉ लाल मोहन, मकबूल अंसारी, जफीर अंसारी, प्रमोद महाजन, तालों सोनी सहित आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.
