पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा : पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी असगर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. असगर के विरुद्ध मेराल थाने में (कांड संख्या 70/18) अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है. उसके खिलाफ 23 मई को मामला दर्ज करते हुए भादवि की धारा 302, […]

गढ़वा : पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी असगर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. असगर के विरुद्ध मेराल थाने में (कांड संख्या 70/18) अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है. उसके खिलाफ 23 मई को मामला दर्ज करते हुए भादवि की धारा 302, 201 /34 लगाया गया था. विदित हो कि 22 मई को चामा गांव निवासी असगर अंसारी की पत्नी सकीना बीबी का शव गांव के पास ही एक पलाश के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया था.

इस घटना के बाद सकीना के भाई ने अपने बहनोई पर सकीना की हत्या कर उसको आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया था. इसके बाद असगर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आवेदन में कहा गया था कि असगर दूसरी शादी करना चाहता था. इसी उद्देश्य से उसने सकीना को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी और उसके शव को एक पलाश के पेड़ से लटका दिया. घटना के बाद से ही असगर फरार चल रहा था. पुलिस के हाथों गिरफ्तार होने के बाद असगर अंसारी ने सकीना की हत्या के अपराध कबूल कर लिया है. अपने स्वीकारोक्ति बयान में उसने कहा कि वह अपनी पत्नी के कपड़े से गला घोंटकर हत्या की और शव को पलाश के पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया. असगर को गिरफ्तार करने गये छापामारी दल में मेराल थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति दल बल के साथ शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >