लोगों की समस्याओं के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगी : शिवानी

नयी एसपी ने पदभार संभाला गढ़वा : गढ़वा में नये पुलिस अधीक्षक के रूप में शिवानी तिवारी ने शनिवार को योगदान दिया़ शनिवार की सुबह समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच कर समस्या लेकर आनेवाले लोगों से भेंट की़ इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं के सामाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया़ इसके पूर्व […]

नयी एसपी ने पदभार संभाला

गढ़वा : गढ़वा में नये पुलिस अधीक्षक के रूप में शिवानी तिवारी ने शनिवार को योगदान दिया़ शनिवार की सुबह समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच कर समस्या लेकर आनेवाले लोगों से भेंट की़ इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं के सामाधान के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया़ इसके पूर्व शिवानी तिवारी शुक्रवार की शाम में गढ़वा पहुंची और निवर्तमान पुलिस अधीक्षक मो अर्शी से प्रभार ग्रहण किया़ प्रभार ग्रहण करने के पश्चात एसपी श्रीमती तिवारी ने कहा कि वे लोगों की समस्याओं के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगी़ उनके मोबाइल नंबर पर लोग संपर्क करके अपनी समस्या को रख सकते है़ं
कार्यालय में भी वे प्रतिदिन लोगों की समस्याओं को सुनेंगी़ श्रीमती तिवारी ने कहा कि गढ़वा में ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ मिलकर इसे दुरुस्त करने का काम किया जायेगा़ उन्होंने कहा कि वे अभी पुलिस टीम के साथ बैठ कर यहां की अपराध आदि से जुड़ी समस्याओं को समझने का प्रयास कर रही है़ं उन्होंने कहा कि गढ़वा में अपराध एवं नक्सलवाद आदि के क्षेत्र में लोगों को बदलाव जरूर देखने को मिलेगा़ किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने नहीं दिया जायेगा़ विदित हो कि शिवानी तिवारी 2011 बैच की आइपीएस अधिकारी है़ं इसके पूर्व में कोडरमा एसपी के पद पर कार्यरत थी़ं आइपीएस ज्वाइन करने के बाद उन्हें बंगाल कैडर मिला था़, जबकि उनके पति को झारखंड कैडर प्राप्त हुआ था़ इसके आधार पर शिवानी तिवारी ने भी अपना झारखंड कैडर में स्थानांतरण करवा लिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >