रमना : बीइइओ महेंद्र राम ने कहा है कि राशि उपलब्ध रहने के बावजूद बेंच-डेस्क, वायरिंग और पोशाक क्रय नहीं करने वाली विद्यालय प्रबंधन समितियों को भंग किया जायेगा. भवन निर्माण कार्य अपूर्ण रहने की स्थिति में समितियों के खिलाफ सर्टिफिकेट केस किया जायेगा़ वे प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की विशेष बैठक में शुक्रवार को बोल रहे थे़
बीइइओ ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के विकास के लिए संचालित मध्याह्न भोजन, साइकिल वितरण, पोशाक वितरण,मुख्यमंत्री विद्या लक्ष्मी व कीट योजना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की़ उन्होंने बताया कि किट योजना के तहत बैग,जूता, मोजा,बेल्ट,टाई, कॉपी व पेंसिल खरीदने के लिए वर्ग एक से पांचवीं कक्षा तक के सभी बच्चों को 590 रुपया तथा छठी से आठवीं तक के बच्चों को 720 रुपया सीधे खाते में भेजा जा रहा है़ लेकिन प्रायः यह देखा जा रहा है कि उक्त राशि का उपयोग अभिभावक दूसरे कार्यों में कर दे रहे है़
जिस कारण बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है़ ऐसी स्थिति में अभिभावकों को जागरूक करने की आवश्यकता है़ बीइइओ ने बताया कि मुख्यमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के तहत छठी कक्षा में अध्ययनरत एससीव एसटी छात्राओं के नाम सरकार दो हजार रुपया जमा कर रही है तथा तीन साल बाद नवीं कक्षा में आने के बाद ब्याज सहित उक्त राशि का उपयोग छात्रा पढ़ाई सहित अन्य कार्यों में कर सकती है़ इस अवसर पर डॉ सुचित्रा कुमारी ने रूबेला रोग से बचाव के लिए नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए चलायी जाने वाली एमआर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की अपील उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों व प्रधान शिक्षकों से की़ बैठक की अध्यक्षता बीडीओ दयानंद कारजी ने की़
