पांच माह से नहीं मिला मानदेय पारा शिक्षकों में फैला आक्रोश

पांडू : पारा शिक्षोकों का मानदेय पिछले पांच माह से नहीं मिला है, जिसके कारण पारा शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं. मंगलवार को पांडू में पत्रकारों से बात करते हुए एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा पांडू इकाई के सदस्य अरविंद विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले जनवरी माह से पारा शिक्षकों का मानदेय नहीं मिला […]

पांडू : पारा शिक्षोकों का मानदेय पिछले पांच माह से नहीं मिला है, जिसके कारण पारा शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं. मंगलवार को पांडू में पत्रकारों से बात करते हुए एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा पांडू इकाई के सदस्य अरविंद विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले जनवरी माह से पारा शिक्षकों का मानदेय नहीं मिला है. मानदेय नहीं मिलने से कई पारा शिक्षक अपनी बेटी की शादी नहीं कर पाये. उन्होंने बताया कि पांडू के उमवि महुआधाम के पारा शिक्षक रमेश ठाकुर व रामवि गुआसरई के पारा शिक्षक राजकुमार साह ने अपनी बेटी की शादी तय कर लिया था. इसी वर्ष शादी करनी थी.

लेकिन पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक समस्या बनी हुई थी.आर्थिक समस्या के कारण इस वर्ष उनलोगों ने शादी नहीं करने का फैसला लिया. वहीं विश्रामपुर के न्यू प्राथमिक विद्यालय हथगड़वा के पारा शिक्षक मिथलेश राम अपनी बेटी की शादी तय कर चुके थे. 11 मई को बेटी की शादी थी. मानदेय नहीं मिलने से मानसिक रूप से तनाव में थे. अंत में कुछ पारा शिक्षकों ने आर्थिक सहयोग किया, तो किसी तरह बेटी की शादी हुई.

उमवि सुपहा हुसैनाबाद के पारा शिक्षक विंदेश्वर मेहता की मौत 29 अप्रैल की रात्रि में हार्ट अटैक से हो गयी. पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से वे आर्थिक तंगी का मार झेल रहे थे. बाल-बच्चों का भरण-पोषण एवं घर का खर्च कैसे चलेगा, इसी बात को लेकर वह हमेशा तनावग्रस्त रहते थे. जिसके कारण हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी. उन्होंने कहा सरकार पारा शिक्षकों के साथ गंभीर नहीं है. यही स्थिति रहा तो आने वाले समय में कई और पारा शिक्षकों की जान जा सकती है.

मोर्चा के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया है कि 20 मई तक एरियर सहित पारा शिक्षकों का मानदेय नहीं मिला, तो 21 मई को पांडू बीआरसी केंद्र में तालाबंदी की जायेगी. वहीं पारा शिक्षकों ने विद्यालय विलय का पुरजोर विरोध किया है. इस अवसर पर सत्यनारायण सिंह,सुरेंद्र तिवारी,मनोज यादव,अशोक पांडेय आदि पारा शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >