गोला. गोला वन क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. गुरुवार की रात में हाथियों ने चक्रवाली गांव में उत्पात मचाया. इस दौरान एक व्यक्ति के मकान एवं कई किसानों के खेतों में लगी विभिन्न फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया. जानकारी मिलने के बाद वन विभाग अधिकारियों ने क्षतिपूर्ति मुआवजा देने का आश्वासन दिया.
ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने एवं जंगल से सटे हुए गांव के लोगों को रात में अनावश्यक बाहर नहीं निकलने एवं गांव में हाथी प्रवेश करने पर अविलंब वन विभाग को सूचना देने की अपील की. बताते चले कि क्षेत्र में लगातार हाथियों का उत्पात हो रहा है. वन विभाग द्वारा प्रतिदिन हाथियों को भगाने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जाता है कि वन क्षेत्र में अलग-अलग झुंड में हाथी है. इसके कारण हाथियों को भगाने में वन विभाग के अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
