चाकुलिया में मोबाइल पर बात कर रहे युवक पर वज्रपात, मौके पर ही हुई मौत

चाकुलिया के अमलागोड़ा गांव में मोबाइल पर बात करते समय वज्रपात से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

चाकुलिया प्रखंड स्थित बिरदोह पंचायत के अमलागोड़ा गांव में वज्रपात से 18 वर्षीय युवक खगेश महतो की मौत हो गयी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. खगेश महतो अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. घाटशिला कॉलेज में इंटर की पढ़ाई के लिए हाल ही में नामांकन करवाया था. उसके पिता बादल महतो धालभूमगढ़ में मजदूरी का काम करते हैं. मां खेतों में काम करने के लिए गयी थी. खगेश घर पर अकेला था.

मंगलवार की दोपहर बारिश शुरू होने वाली थी. खेतों में बांधकर रखे गये अपनी गाय को लेने के लिए वह गया था. गाय को लेकर वापस आ रहा था. तभी बारिश शुरू हो गयी. बारिश से बचने के लिए भालूकापहाड़ी स्कूल के समीप पेड़ के नीचे छिप गया. उसे दौरान वह अपनी मोबाइल पर बात भी कर रहा था. तभी वज्रपात हुई और वह घायल होकर गिर पड़ा.

स्कूल के शिक्षकों ने उसे उठकर स्कूल के भीतर लाया परिजनों को सूचना दी. परिजन उसे टोटो वाहन पर लाद कर चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था. स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने बताया कि गाय को लाने के दौरान खगेश मोबाइल पर बात कर रहा था. मोबाइल नेटवर्क वज्रपात को अपनी और आकर्षित करता है.

यही कारण है कि वज्रपात खगेश के ऊपर हुई और उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस भी अस्पताल पहुंची. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वज्रपात से मौत होने पर मुआवजा का प्रावधान है. प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय भी अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों को से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >