East Singhbhum News : समाज ने कलम, दवात और कॉपी की पूजा-अर्चना की

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्री समिति ने भगवान चित्रसेन की आराधना की

घाटशिला. घाटशिला की राजस्टेट बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्री समिति ने गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की 39वीं वार्षिक पूजा-अर्चना की. अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद की देखरेख में पूजा हुई. इस अवसर पर कलम, दवात और कॉपी की पूजा हुई. पुजारी भुवनेश्वर तिवारी ने पूजा करायी. गणेश स्तुति के साथ शुरुआत हुई. दैविक मंत्रोच्चार के साथ भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा हुई. पुजारी ने श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. मौके पर रवींद्र नाथ सिंह, किशोर सिन्हा, सोनल कुमार, कौशिक कुमार, कुमार कार्तिकेय, शिवकुमार सिन्हा समेत श्रद्धालु उपस्थित थे.

शिव-पार्वती मंदिर में भगवान चित्रसेन की पूजा में उमड़ी भीड़

घाटशिला. घाटशिला स्थित शिव-पार्वती मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधिवत संपन्न हुई. पुजारी अभिषेक मिश्रा और दयाराम पांडेय ने पूजा-अर्चना करायी. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति से हुई. भगवान चित्रगुप्त की पूजा के बाद प्रसाद वितरण हुआ. मौके पर घाटशिला माहा चित्रसेन परिवार के पदाधिकारी, अध्यक्ष दीपक सिन्हा, सचिव उमेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष वसंत कुमार लाल, धनंजय सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, मधुसूदन श्रीवास्तव, भूपेंद्र कुमार, विजय सिंहा, बृजेश कुमार, कमल किशोर प्रसाद, सुनील कुमार, अंगद कुमार, पुष्पा श्रीवास्तव, कमला देवी, कुंती देवी, डॉ. के. वर्मा, साकेत सिन्हा, चंद्रशेखर प्रसाद आदि उपस्थित थे.

मुसाबनी में श्रद्धाभाव से चित्रगुप्त पूजा संपन्न

मुसाबनी. मुसाबनी के महुलबेड़ा स्थित कायस्थ महासभा के अध्यक्ष विनोद कुमार लाल के आवास पर गुरुवार को चित्रगुप्त पूजा हुई. आयोजन में चित्रांश समाज के श्रद्धालु सम्मिलित हुए. समाज की प्रगति व मंगल कामना की. पूजा के उपरांत आरती व प्रसाद वितरण हुआ. चित्रांश परिवार के सदस्यों ने एकता बनाये रखते हुए निरंतर विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया. मौके पर मिथिलेश सिन्हा, कौशल सिन्हा, मनीष सिन्हा, चितरंजन सिन्हा, अंकित सिन्हा, अभिषेक कुमार, अनमोल सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >