पटमदा.
बोड़ाम की पहाड़पुर पंचायत के सोमाडीह गांव में सोमवार को अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वालों के खिलाफ गांव की महिलाएं एकजुट होकर शराब मुक्त गांव बनाने का अभियान चलाया. महिलाओं ने शराब माफियाओं को एक सप्ताह के भीतर शराब चुलाई व बेचना बंद करने की हिदायत दी. इस फरमान को नहीं मानने वाले कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए भट्ठी के साथ शराब बनाने वाली सामग्रियों को तोड़ दिया जायेगा. साथ ही स्थानीय प्रशासन से भी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, महिलाओं द्वारा मंगलवार को बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार को एक लिखित आवेदन पत्र सौंपा जायेगा. महिलाओं ने बताया कि इस अभियान में पुलिस प्रशासन को भी साथ देने का आग्रह करेंगे. इधर, शराब के खिलाफ महिलाओं के आक्रामक रुख को देखकर कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. अभियान में बिपुला सिंह, मुनका सिंह, सबिता सिंह, सरस्वती सिंह, फुलमनी सिंह, तुलावती सिंह, गुरुवारी सिंह, शुशारि सिंह, खिरोमनी सिंह मौजूद थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
