Chaibasa News : रिन्यूअल की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही वोकेशनल शिक्षकों को वेतन

कोल्हान विश्वविद्यालय के वोकेशनल सेल से जुड़े शिक्षकों और कर्मियों

चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय के वोकेशनल सेल से जुड़े शिक्षकों और कर्मियों के कार्यकाल के नवीकरण (रिन्यूअल) को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. विश्वविद्यालय की सिंडिकेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. साथ ही सभी संबंधित कागजी प्रक्रियाएं 9 जून तक पूरी कर लेने का निर्देश भी जारी किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तय किया गया है कि 9 जून तक सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही वोकेशनल सेल से जुड़े शिक्षकों और कर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. गौरतलब है कि अगस्त 2024 के बाद से इन शिक्षकों का वेतन लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, सोमवार को संबंधित कागजातों की अंतिम प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और कुलपति से आवश्यक स्वीकृति लेने के बाद वेतन भुगतान की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी. इस मुद्दे को लेकर हाल ही में वोकेशनल सेल की एक बैठक भी आयोजित की गयी, जिसमें शिक्षकों की समस्याओं और देरी के कारणों पर विस्तार से चर्चा हुई.

वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई इन कॉलेजों में:

कोल्हान विश्वविद्यालय के वोकेशनल सेल के तहत 4 अंगीभूत कॉलेजों में बीएड और मुख्यालय चाईबासा में एमएड की पढ़ाई होती है. वहीं, 8 कॉलेजों में बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए और वाटर मैनेजमेंट जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं. इस बीच, विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में 2 जून से 20 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है और 21 जून से नियमित पठन-पाठन शुरू होगा. ऐसे में शिक्षकों को उम्मीद है कि 9 जून की समयसीमा के भीतर वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उन्हें राहत मिलेगी.

शिक्षकों ने कई बार लगायी गुहार:

लंबे समय से वेतन नहीं मिलने से वोकेशनल शिक्षकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है. कई बार शिक्षकों ने विश्वविद्यालय का चक्कर लगाया, लेकिन प्रक्रिया में विलंब होता रहा. अब सिंडिकेट की स्वीकृति और अंतिम समय सीमा तय होने से उम्मीद की किरण नजर आने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >