East Singhbhum News : ग्रामीणों ने प्रस्तावित वाटर प्लांट का किया विरोध

लोगों ने कहा- वाटर प्लांट स्थापित होने से क्षेत्र में जलसंकट होगा

धालभूमगढ़.

कोकपाड़ा में प्रस्तावित वाटर प्लांट के विरोध में रविवार को ग्रामीणों की बैठक ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत नायक की अध्यक्षता में भालकाडुंगरी में हुई. बैठक में कोकपाड़ा क्षेत्र में भू गर्भस्थ जल के संरक्षण एवं जल संचयन पर चर्चा की गयी. इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि गांव में वाटर प्लांट स्थापित करने से जलसंकट होगा. ग्रामीणों ने कहा कि कोकपाड़ा में एक व्यवसायी द्वारा वाटर प्लांट स्थापित करने की सूचना मिली है. इसके लिए डीप बोरिंग की जायेगी. इससे पूरे क्षेत्र में जलस्तर नीचे चला जायेगा. इससे जलसंकट की समस्या होगी. ग्रामीण किसी भी हालत में व्यवसायी को डीप बोरिंग करने नहीं देंगे.

इसके विरोध में उपायुक्त और सीओ को ज्ञापन सौंपा जायेगा. प्लांट स्थापित करने का जोरदार विरोध किया जायेगा. बैठक में मुखिया उमा भूमिज, पूर्व मुखिया बुद्धेश्वर नायक, शतदल गिरि, राजीव साव, सुजीत साव, अनूप दास, देवदत्त मानस कुमार कास्त, बादल मदीना, गोविंद चौधरी, भूषण नायक, सत्यनारायण षंड, मोतीलाल भूमिज सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >