Ghatshila News : हुपुडीह गांव में ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, एक घंटा बाद छोड़ा

गालूडीह थाने में दर्ज एक मामले की जांच के लिए पहुंची थी पुलिस

गालूडीह . गालूडीह थाना क्षेत्र की जोड़िसा पंचायत स्थित हुपुडीह गांव में शुक्रवार को एक मामले में जांच के लिए पहुंची गालूडीह पुलिस के जवानों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. सूचना मिलने पर दूसरे वाहन से पहुंचे पुलिस के पदाधिकारी ने समझाकर मामला शांत कराया. हालांकि पुलिस ऐसी किसी बात से इनकार कर रही है. दरअसल, एक जीप पर सवार होकर पुलिस कर्मी हुपुडीह गांव पहुंचे. कुछ महीने पहले थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर एक युवक के साथ चली गयी. गुरुवार को महिला अपनी तीसरी बेटी को पहले पति के पास छोड़ने गयी थी. फिर घर आने के बाद मन नहीं लगा, तो दोबारा बड़ी बेटी को पति की गोद से जबरन छीन ले गयी. इसके बाद पहले पति ने गालूडीह थाना को सूचना दी.

ग्रामीणों का आरोप, पुलिस ने मारपीट की

ग्रामीणों का आरोप है कि हुपुडीह में पुलिस ने युवक के साथ मारपीट की. इसके बाद गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बना लिया. थाना से दूसरे वाहन से पुलिस गयी. बाद में समझाने पर मामला शांत हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >