East Singhbhum News : धोबनी, किशनगढ़िया व पाथरगोड़ा खदान में तांबे का खनन शुरू होगा

ताम्र ब्लॉकों में यूरेनियम अन्वेषण का कार्य प्रगति पर चल रहा

मुसाबनी. यूसिल के सीएमडी डॉ काचम आनंद राव ने सांसद विद्युत वरण महतो को पत्र लिखा है. उन्होंने धोबनी, किशनगढ़िया और पाथरगोड़ा ताम्र ब्लॉक को फिर शुरू करने तथा नादुप, रामचंद्र पहाड़ व धातकीडीह तिरिलडीह में नये सिरे से ताम्र उत्खनन शुरू करने की जानकारी दी है. ज्ञात हो कि धोबनी खदान वर्ष 1953 से बंद है. वहीं, पाथरगोड़ा जनवरी, 2000 से बंद है. किशनगढ़िया खदान 1999 से बंद है. पत्र में सांसद द्वारा परमाणु ऊर्जा मंत्रालय को लिखे पत्र का हवाला दिया गया है. इसमें कहा गया कि परमाणु ऊर्जा विभाग के अवर सचिव ने आपके पत्र पर उचित पहल करने को कहा है. परमाणु खनिज निदेशालय (परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन) देश में यूरेनियम सहित परमाणु खनिजों का अन्वेषण और अनुसंधान का कार्य करती है. उक्त सभी ताम्र ब्लॉक में परमाणु खनिज निदेशालय की ओर से यूरेनियम अन्वेषण का कार्य प्रगति पर है. तीनों ताम्र ब्लॉक में यूरेनियम होने के प्रमाण मिले हैं. अन्वेषण के पूर्ण होने के बाद एएमडी व यूसिल की ओर से संसाधनों का संयुक्त मूल्यांकन किया जायेगा. अन्वेषण पूर्ण होने के उपरांत इस विषय में समयबद्ध रूप से आगे की कार्रवाई की जायेगी.

क्या हैं संभावनाएं :

यूरेनियम की ग्रेड सीमा मान (थ्रेसहोल्ड) से कम है. यदि यूरेनियम और तांबा की लोड्स एक साथ पायी जाती है, तो परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएइ) के सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के अधीन यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआइएल) व हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के मध्य संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) पर विचार किया जा सकता है. इस स्थिति में एचसीएल, यूरेनियम की प्राप्ति (रिकवरी) के लिए अपने कॉपर टेलिंग्स को यूसीआइएल में आपूर्ति कर सकता है. यूरेनियम की ग्रेड सीमा मान (थ्रेसहोल्ड) के बराबर या उससे अधिक होने पर एएमसीआर 2016 व शांति अधिनियम-2025 के प्रावधानों के अनुसार खनन परियोजना के रूप में यूसीआइएल द्वारा किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >