East Singhbhum News : हिंदी भाषा को आत्मसात कर अधिक से अधिक उपयोग करें : डॉ सुब्रा पालित

सालबनी स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज में सोमवार को हिंदी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया.

गालूडीह.

सालबनी स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज में सोमवार को हिंदी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. प्राचार्य डॉ सुब्रा पालित ने कहा कि हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है. इसके महत्व के प्रति देश के साथ विदेश में रह रहे लोगों में हिंदी के प्रति जागरूकता पैदा करना है. इससे भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूती मिले. हिंदी भाषा को आत्मसात कर अधिक से अधिक प्रयोग करें. प्राध्यापक संजीव तिवारी ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस राष्ट्र की भाषा जितनी उन्नत होती है वह राष्ट्र उतना ही उन्नत होता है. इसीलिए हमसभी संकल्प लें कि हिंदी भाषा को आत्मसात कर इसका अधिक से अधिक प्रयोग करेंगे. हिंदी दिवस 2025 का थीम है ””””हिंदी : राष्ट्रीय एकता और वैश्विक पहचान की ताकत””””. अपनी सरल एवं मधुर भाषा हिंदी को पहचानें और उसका सम्मान करें.

छात्राओं ने स्वरचित और प्रसिद्ध कवियों की कविता पाठ की

महाविद्यालय की छात्राओं ने मौके पर स्वरचित तथा प्रसिद्ध कवियों की कविता के माध्यम से हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. इसमें मुख्य रूप से मैथिली शरण गुप्त, रामधारी सिंह दिनकर, हरिवंश राय बच्चन, माखनलाल चतुर्वेदी, सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता केंद्र बिंदु रहा. साथ ही भारतेंदु हरिश्चंद्र और उपन्यासकार प्रेमचंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए हिंदी के उत्थान में इनके सहयोग का वर्णन किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ अंजू कुमारी ने किया. मौके पर प्राचार्य डॉ सुब्रा पालित, प्राध्यापक संजीव तिवारी, अनूप ठाकुर, सुंदरम प्रियदर्शी, प्राध्यापिका कुमारी प्रियंका, अपर्णा भकत, शिवली बाग, कमलेंदु रॉय समेत महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >