East Singhbhum News : राम मंदिर थीम पर सजाया दीपावली घर बच्चों की अनोखी प्रस्तुति को मिली सराहना

दाहीगोड़ा : 15 दिनों की मेहनत से तैयार किया आकर्षक दीपावली घर

घाटशिला. दीपावली पर घाटशिला प्रखंड के दाहीगोड़ा निवासी चौधरी परिवार के बच्चों ने अपनी पारंपरिक कला और सृजनशीलता को एक बार फिर जीवंत किया. इस वर्ष भी बच्चों ने लगातार 15 दिनों की मेहनत से एक आकर्षक ‘दीपावली घर’ तैयार किया, जिसका थीम अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर आधारित रहा. दीपावली घर में भगवान श्रीराम की तस्वीर, हवन कुंड, फूलों और पूजा सामग्री के साथ-साथ चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटों की मनमोहक सजावट की गयी थी, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और प्रकाश से आलोकित कर दिया. इस दीपावली घर के निर्माण में अनिरुद्ध चौधरी, अनन्या चौधरी, आशुतोष चौधरी और पायल दीप्ति ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया, जबकि आनंद चौधरी ने उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया. परिवार की यह परंपरा वर्षों पुरानी है. हर साल बच्चे नये थीम पर दीपावली घर तैयार कर समाज में अपनी कला, श्रद्धा और धार्मिक भावना का प्रदर्शन करते हैं. इससे पूर्व चौधरी परिवार के बच्चों ने केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, सोमनाथ मंदिर और पुष्पांजलि संघ हाथीजोबड़ा के दुर्गा पूजा पंडाल जैसी उत्कृष्ट झांकियां तैयार की थीं, जिनकी काफी सराहना हुई थी. इस बार का दीपावली घर गोवर्धन पूजा तक प्रदर्शित रहा और रंगीन रोशनी से सजा यह स्थल स्थानीय श्रद्धालुओं व ग्रामीणों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >