जिले के हजारों कार्यकर्ता उलगुलान न्याय महारैली में होंगे शामिल

रविवार को रांची मेें महागठबंधन का उलगुलान न्याय महारैली होगा. इसमें जमशेदपुर समेत पूरे जिले से हजारों कार्यकर्ता महारैली में शामिल होंगे.

जमशेदपुर:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से रांची में आयोजित ‘उलगुलान न्याय महारैली’ की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रविवार को 20 हजार से अधिक लोग सुबह 8:15 बजे शहर से रवाना होगा. जिला समिति, प्रखंड समिति, पंचायत समिति, नगर कमेटी, अल्पसंख्यक मोर्चा, क्रीड़ा मोर्चा, किसान मोर्चा व दलित मोर्चा के कार्यकर्ता छोटे-बड़े वाहनों से महारैली में जायेंगे. जमशेदपुर शहर से जाने वाले कार्यकर्ता दलमा पहाड़ी की तराई स्थित कांदरबेड़ा चौक में एकत्रित होंगे. यहां से सभी नेता व कार्यकर्ता एकसाथ रांची के लिए कूच करेंगे. यह जानकारी झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति व वरिष्ठ नेता बीरसिंह सुरेन ने दी. उन्होंने बताया कि उलगुलान न्याय रैली को लेकर शहर से लेकर गांव के कार्यकर्ताओं में जोश है. वहीं विरोधी पार्टी के प्रति जबरदस्त आक्रोश है. रविवार को झारखंड समेत बंगाल व ओडिशा से लाखों की संख्या में झामुमो के कार्यकर्ताओं का महाजुटान रांची में होगा. जहां से भाजपा को उखाड़ फेंकने का हुंकार भरा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >