यूसिल के यूनियन नेता आनंद महतो टीएमएच में भर्ती

यूसिल के मजदूर नेता सह यूरेनियम मजदूर संघ महामंत्री आनंद महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

जादूगोड़ा.

यूसिल के मजदूर नेता सह यूरेनियम मजदूर संघ महामंत्री आनंद महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल मजदूर नेता सुजीत सिंह की अगुवाई में बीमार आनंद महतो से मुलाकात की व हाल-चाल जाना. सुरजीत ने कहा कि उनकी स्थिति सामान्य है. कहा, वे ड्यूटी में थे, कार्य के दौरान उन्हें चक्कर महसूस होने पर टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनसे मिलने गये प्रतिनिधि मंडल में पुष्पराज सिंह, चंद्रशेखर पंडित, प्रशांत महतो, सुजीत सोरेन समेत अन्य यूनियन प्रतिनिधि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >