East Singhbhum News : कार के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव के पास शुक्रवार की सुबह कालाझोर गांव से जमाइपाड़ा टोला जा रहे बाइक सवार दो युवक एक कार की चपेट में आ गये.

गालूडीह.

गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव के पास शुक्रवार की सुबह कालाझोर गांव से जमाइपाड़ा टोला जा रहे बाइक सवार दो युवक एक कार की चपेट में आ गये. दुर्घटना में दोनों घायल हो गये. घायलों की पहचान कालाझोर गांव निवासी सुनील सिंह (19) और मोकेल मुर्मू (18) के रूप में हुई. ग्रामीणों ने घायलों को गालूडीह निरामय हेल्थकेयर पहुंचाया. दोनों इलाजरत हैं. दोनों युवक चाबी बनवाने के लिए जमाइपाड़ा टोला जा रहे थे.

इस दौरान जगन्नाथ धाम पुरी (ओडिशा) से मेघनाथ मंदिर जा रहे कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. सूचना पर घाटशिला उप चुनाव के जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू पहुंचे. उन्होंने कार चालक से वार्ता कर इलाज के लिए 10 हजार रुपये मुआवजा दिलवाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >