पुतड़ू टोल प्लाजा के डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर, बाल-बाल बचा चालक

गालूडीह के पुतड़ू टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में चालक बाल-बाल बचा, कोई जनहानि नहीं हुई।

गालूडीह. गालूडीह के पुतड़ू टोल प्लाजा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया. तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया. हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. चालक बाल-बाल बच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर (यूपी 70 एलटी/ 9675) घाटशिला की ओर आ रहा था. इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. घटना के बाद कुछ देर के लिए टोल प्लाजा के पास अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस और टोल कर्मी पहुंचे और ट्रेलर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गयी. गनीमत रही कि घटना के समय डिवाइडर के पास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >